श्री बालाजी झुंझार जी धाम राणा प्रताप नगर झोटवाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम कपिल जी महाराज के सानिध्य में आयोजन किया गया। इसमे हजारों भक्तों ने आनंद लिया। बालाजी झुंझार जी धाम महिला समिति की अध्यक्ष उर्मिला पारीक ने बताया- कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समिति द्वारा मंगल गीत के आयोजन से किया गया। सुंदरकांड का आयोजन किया गया। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया जन्मोत्सव के दिन विशाल ध्वजयात्रा बालाजी झुंझार जी धाम से रवाना होकर शहर का नगर भ्रमण करते हुए बालाजी झुंझार धाम पहुचीं। इसमे हजारों की संख्या में भक्तों ने बालाजी झुंझार जी महाराज को निशान अर्पित किए। इसके बाद विशाल भंडारे का अयोजन देर रात तक जारी रहा। इसमे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम समापन के बाद महाराज के सेवक कपिल जी महाराज व सेविका उर्मिला पारीक ने सभी कार्यकताओं एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया ।