गलियाकोट| खड़गदा में महिलाओं ने करवा चौथ पर व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा और कथा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को करवे दिए। रात को छलनी से चांद के दर्शन कर जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद छलनी से जीवनसाथी के दर्शन कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पायल दर्जी, शांता सुथार, आरती, कशिश कलाल, भाविका सुथार, वंदना सुथार, पल्लू भाटिया, रंजना कलाल और हीना सुथार सहित कई महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।