राष्ट्रीय घरेलू महिला श्रमिक संगठन द्वारा सर्व धर्म मैत्री सदन, पटेल सर्कल में एकदिवसीय मोटिवेशनल ट्रेनिंग आयोजित की गई। कार्यकर्ता पूजा रॉक ने बताया कि घरेलू कामकाजी महिलाओं के अधिकारों को लेकर लंबे समय से संघर्ष जारी है। प्रशिक्षण में एडवोकेट महेंद्र सिंह सोलंकी, मंजू राजपूत और गोविंदलाल ओड ने कार्यस्थल समस्याएं, सुविधाएं, पहचान और आत्मविश्वास पर मार्गदर्शन दिया। शहर में 15 हजार से अधिक महिलाएं इस कार्य से जुड़ी हैं, लेकिन श्रमिक दर्जा नहीं मिलने से वे योजनाओं से वंचित हैं और भेदभाव झेलती हैं। बैठक में समस्याओं के समाधान पर मंथन कर संगठन को मजबूत बनाने के निर्णय लिए गए।