सवाईमाधोपुर| पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विजय सिंह के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में महिला सुरक्षा संकल्प संवाद एवं सम्मान समारोह हुआ। इसमें जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि आरपीएस अमित राठौड़ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिला प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महिला संगठन, आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं कॉलेज की छात्राओं व एनजीओ संस्था की महिला कर्मचारियों ने भी भाग लेकर महिला सुरक्षा, महिला अधिकार, कानूनों की जानकारी, जागरूकता एवं समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने महिला सुरक्षा, संवेदनशील पुलिसिंग, महिला सशक्तिकरण तथा समाज में सुरक्षित वातावरण के निर्माण के लिए जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।