भारतीय रिजर्व बैंक ने 27-28 अक्टूबर 2026 को बाड़मेर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वित्तपोषित करने वाली बैंक शाखाओं के अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण पर दो दिवसीय कार्यशाला कराई। उद्घाटन आरबीआई जयपुर के उपमहाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह ने किया। आरबीआई जयपुर के सहायक महाप्रबंधक वीरेंद्र चारण, प्रबंधक रवि गहलावत के अलावा जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक भी रहे। कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई से जुड़े बैंक अधिकारियों को वित्तपोषण से संबंधित अलग-अलग निर्देशों पर जागरूक करना था। कार्यशाला में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बालोतरा, जालौर जिलों के विभिन्न बैंकों के एमएसएमई ऋण का काम करने वाले करीब 65 बैंकर्स ने भाग लिया। सत्रों में एमएसएमई पर आरबीआई के दिशा-निर्देश रखे गए। भारत सरकार की हाल की पहल पर चर्चा हुई।