तैयारी बैठक हुई, शाम 5:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स में होगा आयोजन धौलपुर| रविवार शाम को आयोजित होने वाले सहजयोग आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम को लेकर सहजयोगियों की बैठक आयोजित की गई। डॉ. मीमांशा चंसौरिया ने बताया कि 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पर विशाल सहजयोग आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम होगा। इसमें माताजी निर्मला देवी द्वारा बताए गए सहजयोग ध्यान के माध्यम से शारीरिक,मानसिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान की जानकारी दी जाएगी। राधिका बंसल ने कहा कि सहजयोग अपनाने से व्यक्ति को तनावमुक्त जीवन,रोगों से राहत और मानसिक शांति मिलती है। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है और जीवन संतुलित व आनंदमय बनता है। सपना गर्ग ने बताया कि श्याम कॉम्प्लैक्स में हर रविवार सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक निशुल्क ध्यान केंद्र संचालित होता है, जहां सभी धर्म और वर्ग के लोग आकर लाभ ले सकते हैं। एडवोकेट संजय बंसल, गौरव गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं। बैठक में दिलीप गोयल, रहमान खान, अशोक नरवरिया, सूरज सोनी, उमंग शर्मा, प्रसाद जोशी, गणेश जादौन, अरुण कुशवाहा रहे।