भास्कर न्यूज | टोंक कोतवाली थानांतर्गत ट्रेजरी के ऊपर लगी सोलर प्लांट पर लगे तांबे के तार चोरी मामले में पुलिस ने बदमाश अरब साहब की मस्जिद के पास तालकटोरा निवासी 27 वर्षीय इमरान उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में अभी एक अन्य आरोपी फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। थानाधिकारी बीएल वैष्णव ने बताया कि हेमराज गुर्जर ने कुछ दिन पहले थाने में रिपोर्ट दी थी ट्रेजरी के ऊपर सोलर प्लांट लगा है, वहां से लाखों रुपए की लागत के तांबे के तार अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए है। प्रकरण दर्ज कर जांच की गई तो इमरान उर्फ टिल्लू की भूमिका संदिग्ध नजर आई। जिसे बाद पूछताछ गिरफ्तार कर उससे कुछ तार बरामद भी किए है। उसका एक अन्य साथी भी है जो फरार है, पुलिस उसकी तलाश है।