भास्कर संवाददाता| पाली सिन्धी कॉलोनी निवासी संजय (24) पुत्र ललित कुमार शनिवार शाम 7 बजे के बाद घर नहीं लौटा। कोतवाली में पिता ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। संजय घर से जिम जाने का जाने का बोलकर निकला था। देर रात 11 बजे तक घर नहीं आने पर खोजबीन शुरू की। भेरूघाट के बाहर बाइक दिखी। रविवार सुबह सीसीटीवी में उधर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय गोताखोर के माध्यम से लाखोटिया तालाब में भी खोजबीन की गई।