युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र, सवाई माधोपुर की ओर से श्याम वाटिका स्थित समाज कल्याण विभाग के राजकीय अनुसूचित जनजाति महाविद्यालय स्तरीय बालिका छात्रावास में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। स्वस्थ एवं व्यसनमुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर माय भारत के जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया। माय भारत पोर्टल के माध्यम से संचालित विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से ‘विकसित भारतीय यंग लीडर डायलॉग क्विज’ में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया। समाज को व्यसनमुक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने ‘नशा मुक्त संकल्प चक्र’ का निर्माण किया। सामूहिक रूप से नशामुक्त का संदेश दिया। इस दौरान नशामुक्ति से संबंधित प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश प्रदर्शित किया गया। नशामुक्ति सिग्नेचर वॉल पर प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को माय भारत टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास प्रभारी अनीता मीणा, युवा मंडल अध्यक्ष रजत भारद्वाज, मनोज कुमार महावर, वंदना संगत, प्रियंका, खुशबू, मुस्कान, दिलवर, चुकी, सपना, पार्वती, सतवती सहित माय भारत के वॉलिंटियर्स एवं स्थानीय युवाओं ने सहभागिता की।