राजसमंद | नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत राजसमंद जिले की समस्त 5 नगर निकायों में 29 अगस्त, शनिवार को कुल 105 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सांख्यिकी प्रकोष्ठ द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिका आमेट में 24, नगर पालिका भीम में 12, नगर पालिका देवगढ़ में 12, नगर पालिका नाथद्वारा में 32 तथा नगर परिषद राजसमंद में 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी है।