अजमेर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें लंबे समय से खराब पोल लाइट, नाले के पास गंदगी, घरों के बाहर नीचे लटकते बिजली के तार और नाली में गंदगी से फैल रही बदबू जैसी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, नारायण माथुर मार्ग पर खराब रोड लाइट और महादेव नगर में सीवरेज के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या का समाधान कर लोगों को राहत मिली है। महादेव नगर में सड़क की मरम्मत करवाने पर निवर्तमान पार्षद नरेंद्र तुनवाल को आज का 'पब्लिक स्टार' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... निवर्तमान पार्षद नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' अजमेर रोड, महादेव नगर से दीपाली शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी गली में सीवरेज लाइन डालने के लिए करीब ढाई महीने पहले सड़क खोदी गई थी। सीवरेज का काम पूरा होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई और गड्ढों को भी ठीक से नहीं भरा गया था। पूरी गली में जगह-जगह गड्ढे, सुराख और सीवरेज होल बने हुए थे। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी और कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके थे। समस्या सामने आने के बाद निवर्तमान पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाकर समस्या का समाधान कराया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। नारायण माथुर मार्ग पर खराब रोड लाइट हुई दुरुस्त सिविल लाइंस, नारायण माथुर मार्ग से अंजन मैसी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट खराब पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर रोड लाइट को दुरुस्त कर दिया गया। इससे क्षेत्र में रोशनी बहाल होने से लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... काफी समय से पोल की लाइट खराब, रात में अंधेरा हनुमान नगर, बिहारी गंज से कीर्ति खत्री ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में पोल पर लगी लाइट काफी समय से खराब पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय इलाके में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने लाइट जल्द ठीक कराने की मांग की है। रोड लाइट बंद और नाले के पास गंदगी का ढेर दयानंद कॉलोनी से कोमल जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की रोड लाइट काफी समय से बंद है। इसके साथ ही नाले के पास गंदगी का ढेर जमा है। सफाई नहीं होने से आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने रोड लाइट ठीक कराने और नाले के पास सफाई कराने की मांग की है। घर के बाहर काफी नीचे लटक रहा बिजली का तार माधव नगर से संदीप वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी सोसायटी में घर के बाहर बिजली का तार काफी नीचे लटक रहा है। तार की ऊंचाई कम होने से लोगों को हादसे का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बिजली के तार को सुरक्षित ऊंचाई पर करवाने की मांग की है। नाली में गंदगी जमा, बदबू से लोग परेशान गणेश नगर, सम्राट पृथ्वीराज चौहान मार्ग से ओमप्रकाश शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के बाहर नाली में काफी गंदगी जमा है। नाली की सफाई नहीं होने से रास्ते में बदबू आती है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने नाली की सफाई करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:अजमेर में 15 दिन पुरानी रोड लाइट और ढाई महीने पुरानी टूटी सड़क की समस्या सुलझी, नरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार' 2.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप