अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर पार्षद पद का नामांकन आज पूरा हो गया है। भाजपा और कांग्रेस ने अधीकृत रूप से टिकटों की घोषणा पहले नहीं की। ऐसे में उम्मीदवारों ने फोन से मिली सूचना पर नामांकन भरा। कांग्रेस ने 78 वार्ड के सिंबल निर्वाचन अधिकारी को सौंपे और वार्ड संख्या 3 व 4 को छोड़ दिया। वहीं भाजपा ने भी सभी वार्ड के सिबंल दे दिए। अजमेर में नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर विरोध भी देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र सिंह भाटी ने कलेक्ट्रेट के बाहर सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। भाटी ने कहा कि घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल पर टिकट वितरण में मनमानी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी की पत्नी रंजना ने अनारक्षित महिला वार्ड संख्या 12 से नामांकन भरा और पूर्व सभापति सुरेन्द्र शेखावत की पत्नी मधु शेखावत ने वार्ड 59 से पर्चा भरा है। दोनों ही पार्टी ने कई पूर्व पार्षदों के टिकट काट दिए है और नए चेहरों को मौका दिया है। ऐसे में अब नाम वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर साफ होगी। दोनों ही दलों में टिकट से नाराज लोगों ने भरे निर्दलीय फार्म कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों ही दलों में टिकट नहीं मिलने वाले नेताओं ने नाराज होकर निर्दलीय नामांकन दाखिल भरा। भाजपा महिला मोर्चा में पूर्व जिलाध्यक्ष रही सीमा गोस्वामी, अजमेर नगर निगम के वार्ड 74 से पूर्व पार्षद रही रूबी जैन, बीजेपी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व पृथ्वीराज मंडल के महामंत्री महेन्द्र राव सहित कई अन्य ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा है। इसी प्रकार कांग्रेस से टिकअ मांग रहे कईंयों ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किए है। भाजपा में रंजना, कांग्रेस में रश्मि प्रबल दावेदार अजमेर में मेयर पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। इस पर चुनाव जीतने वाली कोई भी महिला दावेदार हो सकती है। भाजपा में रंजना सोनी मेयर पद की प्रबल दावेदार है। वे नया चेहरा है और भाजपा में शहर जिलाध्यक्ष व पूर्व बोर्ड में पार्षद रहे रमेश सोनी की पत्नी है। रमेश सोनी पार्षद थे और उनको टिकट नहीं देकर उनकी पत्नी को टिकट दिया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा का मेयर पद पर हो चेहरा हो सकती है। भाजपा में पूर्व सभापति सुरेन्द्रसिंह शेखावत की पत्नी मधु शेखावत भी दावेदार मानी जा रही है। वहीं कांग्रेस में तीन बार पार्षद रह चुकी रश्मि हिंगोरानी को टिकट दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस उन पर दांव खेल सकती है। हालाकिं नामांकन दाखिल करने वालों में 100 से ज्यादा महिलाएं है और नाम वापसी, उनमें से जीत कर आने के बाद समीकरणों में बदलाव होंगे। कांग्रेस में 6 पुराने पार्षदों को मिला टिकट पूर्व नगर निगम बोर्ड में कांग्रेस के 18 पार्षद थे। इसमें कांग्रेस ने 8 पार्षदों का टिकट काट दिया, वहीं चार के परिवार को मौका दिया। वहीं 6 पर भरोसा नहीं किया। बता दें कि इस बार कांग्रेस ने 80 में से 78 वार्ड में ही टिकट दिया। वार्ड संख्या 3 व चार खाली छोड़ दिए। इनमें 72 नए चेहरे है। देखिए-नामांकन की PHOTOS चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है: अजमेर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, महिला के लिए रिजर्व है मेयर पद भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिला टिकट:एडीए के पूर्व चैयरमेन सहित कईं मौजूद पार्षदों के टिकट काटे; कांग्रेस से आई महिला नेता को दिया टिकट