राजस्थान में नगर निकायों के पहले चरण (9 सितंबर) के चुनाव के प्रचार का शोर सोमवार शाम 6 बजे थम जाएगा। सार्वजनिक सभाओं, लाउडस्पीकर, रैलियों और चुनावी जुलूस पर पाबंदी लग जाएगी। प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनंसपर्क कर सकेंगे। पहले चरण में 163 निकायों में वोटिंग होगी। कोटा के रामगंज मंडी में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दल-बदलुओं को वोट नहीं देने की अपील की। दिलावर ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी बसपा में बिक जाते हैं, कभी कांग्रेस में बिक जाते हैं। अब भाजपा में आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा बिकाऊ लोगों को वापस नहीं लेगी। भाजपा श्रेष्ठ और ईमानदार लोगों की पार्टी है। दिलावर ने कहा कि चुनाव में कई निर्दलीय खड़े हो जाते हैं। जैसे-तैसे जीत जाएं तो किसी से 10-20 लाख लपक (लेकर बिक जाते हैं ) लेते हैं। आज अलवर शहर में सीएम भजनलाल शर्मा रोड शो करेंगे। जगन्नाथ मंदिर से सुबह 11 बजे इसकी शुरुआत होगी। रोड शो सराफा बाजार, त्रिपोलिया, होपसर्कस, घंटाघर, चर्च रोड होते हुए अहिंसा स्थल (मन्नी का बड़) पहुंचेगा। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी रहेंगे। … ये खबर भी पढ़ें… जोधपुर में शेखावत-गहलोत फैक्टर से कांटे की टक्कर:उदयपुर में कांग्रेस को बागियों से खतरा; पाली में राठौड़ के गढ़ में निर्दलीयों से बदले समीकरण बेनीवाल की RLP और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन:राजस्थान में तीसरा विकल्प खड़ा करने का ऐलान; बोले- जनता के मुद्दों को लेकर करेंगे संघर्ष … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…