बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भागलपुर में रिंग बांध ओवरफ्लो होने से सुल्तानगंज के करीब 4 हजार घर पानी में डूब गए। यूपी में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है। बरेली में रविवार दोपहर से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते फायर स्टेशन में 3 फीट तक पानी भर गया। वहीं, घरों के किचन और बेडरूम तक घुटनों तक पानी पहुंच गया। वहीं, उत्तराखंड में बारिश के चलते अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…