अलवर के जिला अस्पताल में सोमवार रात करीब 9 बजे 2 पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान पत्थर भी फेंके गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक को 3 से 4 लोग लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। करीब एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई हितेंद्र पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। आरोप है कि बहन की उसके ससुराल वालों ने मारपीट की थी, फ्रैक्चर होने के चलते भाई हॉस्पिटल में दिखाने ले गया था, वहां आरोपी भी पीछे से पहुंच गए और युवक पर के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। लोहे के पाइप से बहन को पीटा पीड़ित लक्की राम ने बताया कि वह खैरथल का रहने वाला है। उसकी बहन की शादी भूगोर बाईपास निवासी संतराम के बेटे गुड्डू वर्मा से हुई है। आरोप है कि सोमवार देर शाम गुड्डू ने उसकी बहन के साथ लोहे के पाइप से मारपीट की, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर लक्की खैरथल से अलवर पहुंचा। लक्की का आरोप है कि बहन को थाने ले जाते समय गुड्डू ने हेलमेट से उस पर हमला किया, जिससे उसके हाथ और गर्दन पर चोट आई। बीच-बचाव के दौरान गुड्डू सीढ़ियों पर गिर गया और उसके सिर पर भी चोट आई। देखे मामले से जुड़े PHOTOS बहन के ससुराल वालों ने हॉस्पिटल में किया हमला इसके बाद लक्की अपनी बहन को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। आरोप है कि अस्पताल में पीछे से संतराम और उसके तीन बेटे गुड्डू वर्मा, साहिल वर्मा और विजय वर्मा पहुंचे और लक्की के साथ मारपीट की। संतराम बहन का ससुर है, गुड्डू वर्मा उसका पती है, जबकि साहिल और विजय वर्मा देवर हैं। लक्की ने आरोप लगाया कि उस पर पत्थर से हमला किया गया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। अस्पताल में भीड़ जुटने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। --- ये खबर भी पढ़ें… पति ने लोहे की रॉड से पत्नी को पीटा:हाथ और पैर में गंभीर चोट आई, पुलिस बोली- पहले इलाज कराओ अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित तिजारा पुलिया के पास बीती रात घरेलू विवाद के चलते एक वेल्डिंग कारीगर ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटा। हमले में महिला के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला की बहन उसे अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है। (पूरी खबर पढ़ें)