अलवर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने पुराने चेहरों पर खूब दांव खेला है। आधे से ज्यादा महिला प्रत्याशियों को पार्टी के नेताओं के परिवार से होने का फायदा मिला है। वार्ड 20 से पूर्व मेयर घनश्याम गुर्जर के एडवोकेट बेटे की पत्नी बीना गुर्जर को टिकट दिया है। वार्ड 7 से नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय अग्रवाल की पत्नी सुमन अग्रवाल को मैदान में उतारा है। इस तरह अपने बड़े नेताओं को खुश करने का काम किया है। ये बड़े नेता खुद चुनाव नहीं लड़ रहे। लेकिन मेयर की कुर्सी के कारण परिवार की महिलाओं को उतारा है। वहीं बीजेपी ने चार बार से लगातार निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले अजय पूनिया को भी अपने पाले में ले लिया है। उन्हें पार्टी ने वार्ड 49 से टिकट दिया है। जाति का कार्ड खेला वार्ड 36 से बीजेपी ने अपूर्वा शर्मा को टिकट दिया है। अपूर्वा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। अपूर्वा के पति खंडेलवाल हैं। वह खुद शर्मा हैं। इसलिए जाति के गणित को साधने का प्रयास किया है। ताकि दोनों जाति के वोटर को अपने पक्ष में लिया जा सके। अपूर्वा युवा हैं और अच्छी पढ़ी लिखी हैं। जनता की बात रखना भी अच्छे से आता है। जानिए किस वार्ड में आता है आपका घर अलवर नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशियों की प्रोफाइल अलवर नगर निगम के बीजेपी प्रत्याशियों की प्रोफाइल