नगर परिषद चुनाव में पार्षद बनने के लिए इस बार मैदान में उतरे प्रत्याशियों की प्रोफाइल दिलचस्प है। कहीं हलवाई, ऑटो ड्राइवर, टीचर और फिल्म निर्माता चुनाव लड़ रहे हैं तो विदेश से MBA करने वाला प्रत्याशी भी किस्मत आजमा रहा है। उम्र में सबसे युवा 23 साल की भाजपा प्रत्याशी सुल्ताना बानो और सबसे बुजुर्ग 74 साल के भाजपा प्रत्याशी रामदयाल हैं। 11 सितंबर को मतदान और 14 सितंबर को परिणाम आएगा। 65 वार्डों में 244 प्रत्याशी, 118 निर्दलीय इस बार 65 वार्डों से कुल 244 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 118 निर्दलीय, 64 भाजपा और 59 कांग्रेस प्रत्याशी हैं। AAP, RLP और BAP से एक-एक प्रत्याशी मैदान में है। 10 वार्डों में केवल दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जबकि वार्ड 12 और 51 में सबसे ज्यादा 7-7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 32 और 54 में 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं। 74 साल के रामदयाल और 23 साल की सुल्ताना इस चुनाव में सबसे युवा उम्मीदवार वार्ड 29 से भाजपा की सुल्ताना बानो हैं, जिनकी उम्र 23 साल है। वहीं सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी वार्ड 10 से भाजपा के रामदयाल हैं, जिनकी उम्र 74 साल है। यानी भाजपा के पास ही सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार हैं। दोनों की उम्र में 51 साल का अंतर है। 10 वार्डों में सीधा मुकाबला वार्ड 7, 8, 23, 26, 33, 35, 38, 49, 55 और 65 में केवल दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। इन वार्डों में मुकाबला सीधे दो प्रत्याशियों के बीच है। वहीं वार्ड 12 और 51 में 7-7 उम्मीदवार होने से मुकाबला बहुकोणीय है। वार्ड 32 और 54 में 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं। 11 वार्डों में आमने-सामने महिलाएं 65 में से 11 वार्ड ऐसे हैं, जहां सभी प्रत्याशी महिलाएं हैं। इनमें वार्ड 9, 11, 22, 29, 30, 40, 43, 54, 58, 59 और 60 शामिल हैं। इन सीटों पर महिला प्रत्याशी ही एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़ रही हैं। AAP, RLP और BAP से एक-एक प्रत्याशी पढ़ें… प्रत्याशियों की प्रोफाइल