अलवर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस में 22 साल के युवक से 58 साल तक के बुजुर्ग को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं की पत्नियों और रिश्तेदारों को भी खूब टिकट दिए हैं। पूर्व सरपंच गब्बर सैनी की पत्नी ममता सैनी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा की पत्नी कमलेश शर्मा, ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष की भाभी रिंकल गर्ग, शहर अध्यक्ष रमन सैनी की पत्नी पिंकी को अपना दावेदार बनाया गया हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे नवीन सोमवंशी की पत्नी भावना सोमवंशी को भी वार्ड 54 से मैदान में उतारा है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि टिकट वितरण भाई-भतीजावाद भी खूब चला है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के खास लोगों के परिवार में मिला टिकट अलवर शहर में वार्ड 34 से गब्बर सैनी की पत्नी को टिकट दिया गया है। गब्बर सैनी नेता प्रतिपक्ष जूली के खास माने जाते है। वार्ड 36 से रिंकल गर्ग को टिकट दिया है, जो ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गर्ग की भाभी हैं। दोनों को मेयर पद का दावेदार माना जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा भी जूली के नजदीकी हैं। उनकी पत्नी भी चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा भी नेता प्रतिपक्ष के कई नजदीकी लोग पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे ससुर, अब पुत्रवधू को मिला टिकट पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में आए नीलेश खंडेलवाल की पुत्रवधू अपूर्वा शर्मा को वार्ड 36 से टिकट दिया है। नीलेश पहले कांग्रेस में ही थे लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस से बीजेपी में आ गए थे। इसी वार्ड में पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल भी रहते हैं। उनका नाम भी पहले टिकट के लिए चला था। लेकिन बाद में उन्होंने खुद ने सफाई दी कि उनके परिवार से कोई भी पार्षद का चुनाव नहीं लड़ेगा। जानिए किस वार्ड में आता है आपका घर अलवर नगर निगम के बीजेपी के प्रत्याशियों की प्रोफाइल अलवर नगर निगम के कांग्रेस के प्रत्याशियों की प्रोफाइल