अलवर नगर निगम के चुनाव के लिए भाजपा ने नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी किया। अलवर निगम के चुनाव प्रभारी रामचरण बोहरा ने रविवार को निगम के जारी घोषणा पत्र में सिलीसेढ़ की पेयजल योजना को 2 साल में पूरा करने का दावा किया। वहीं सड़क, पार्किंग, गौरव पथ, बिजली और पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों पर फोकस करने पर भी जोर दिया। बोहरा ने कहा- भजनलाल सरकार ने अलवर में बड़े विकास कार्य किए हैं। इस दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सोमवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे रोड शो होगा। मुख्यमंत्री जगन्नाथजी मंदिर से प्रमुख बाजारों से होते हुए निकलेंगे। इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने कांग्रेस नेता टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को लेकर कहा कि उनको अलव नगर निगम के वार्डों की जानकारी तक नहीं है और वे अलवर में 5 सीट आने की बात कह रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता टीकाराम जूली का कहना है कि बीजेपी के नेताओं में कोई विजन नहीं है। उनकी संकल्प पत्र में कुछ भी नया नहीं है। मुख्यमंत्री को नगर निगम के चुनाव में आना पड़ रहा है। इससे बीजेपी के वोट बढ़ने वाले भी नहीं हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी रहेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के आने की तैयारी भाजपा में चल रही है। पार्टी हजारों कार्यकर्ता और आमजन पहुंचेंगे। अलवर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने 'विकास संकल्प पत्र' में स्मार्ट सिटी-इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन पर विशेष जोर हाल ही पूरी की उपलब्धियां गिनाईं भाजपा ने दो साल में पूरे किए प्रमुख कामों को उजागर किया-