अलवर नगर निगम के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने 129 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें दोनों पार्टी के 30 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। बीजेपी की दो महिला प्रत्याशी के पास 44 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। वहीं कांग्रेस में 3 महिला प्रत्याशियों के पास करीब 50 करोड़ रुपए संपत्ति है। इस तरह 5 महिला प्रत्याशी के परिवार की संपति करीब 104 करोड़ रुपए है। कुल 129 उम्मीदवारों में से 100 से अधिक प्रत्याशी लखपति और करोड़पति हैं। पहले ये जानिए 5 महिलाएं कौनसी जिनके पास 104 करोड़ रुपए कांग्रेस प्रत्याशी मजदूर; न घर-न जेवर, सिर्फ 4 हजार रुपए अलवर शहर में वार्ड 4 से कांग्रेस प्रत्याशी भानुप्रताप मजदूरी करते हैं। भानुप्रताप के पास मकान नहीं है। वहीं जेवर भी नहीं है। केवल 4 हजार रुपए हैं। इसके अलावा 5 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास 2 लाख रुपए से कम कीमत की संपत्ति है। करीब 75 प्रतिशत प्रत्याशी लखपति हैं। इनमें 40 से अधिक प्रत्याशी की संपत्ति 50 लाख रुपए से अधिक है। ये प्रत्याशी फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक बीजेपी के करोड़पति प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस के करोड़पति प्रत्याशियों की सूची पढ़िए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की पूरी डिटेल