अलवर में पागल कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे तीन सगे भाई-बहनों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने दो भाइयों और एक बहन को बुरी तरह नोचकर काट लिया। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। सदर थाना क्षेत्र के कारौली गांव में 10 बजे यह घटना हुई। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को लाठी-पत्थरों से मौके पर ही मार दिया। परिजनों ने घायलों को अलवर जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। खेत पर गए थे माता-पिता, घर के बाहर खेल रहे थे मासूम जानकारी के अनुसार- घटना के समय बच्चों के माता-पिता खेत में प्याज लगाने गए थे। घर पर कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान घर के बाहर खेल रहे इम्तियाज (5), जाफर (7) और आलिया (9) पर अचानक एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने तीनों मासूमों के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में जगह-जगह काटकर गहरे जख्म कर दिए। बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने कुत्ते को बच्चों से अलग किया। कुत्ते के अत्यधिक हिंसक होने और दोबारा हमला करने के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही लाठी-पत्थरों से मार डाला। इसके बाद परिजन तुरंत तीनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। गांव में दहशत, आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग घटना के बाद कारौली गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। पीड़ित बच्चों के पिता आरिफ खान ने बताया- हम खेत में प्याज लगाने गए हुए थे और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी पागल कुत्ते ने तीनों बच्चों पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह काट लिया। चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने बच्चों की जान बचाई। ये खबरें भी पढ़ें... कुत्ते ने 5 साल की बच्ची को नोचा,VIDEO:सड़क पर पटककर काटता रहा; कलाई, पीठ और सिर पर गहरे घाव कोटा में 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने सड़क पर गिराकर कई जगह नोच लिया। बच्ची अकेले ही गली में जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की कलाई, पीठ और सिर सहित कई जगह काट लिया। (पूरी खबर पढ़ें) कुत्ते ने डेढ़ साल के मासूम का गाल फाड़ा:बच्ची के सिर की चमड़ी उधड़ी; घर के बाहर खेल रहे 3 बच्चों पर हमला बांसवाड़ा में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों को नोच लिया। एक का गाल फाड़ डाला, तो दूसरे के सिर पर नोच लिया। तीसरे बच्चे के सीने पर पंजे मारे। घटना कुशलगढ़ क्षेत्र के पाटड़ी मोहकमपुरा गांव में 25 अगस्त को सुबह करीब 8:30 बजे हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)