प्रतापगढ़ की अरनोद नगर पालिका में भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पालिका में कुल 20 वार्ड है। सभी पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। सभी प्रत्याशी आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करेंगे। प्रतापगढ़ नगर परिषद का सभापति पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। सभी उम्मीदवार 31 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।