बालोतरा पुलिस ने धोरों में छुपाए डोडा-पोस्त पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 22.910 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी राजेश कुमार कांवट ने बताया कि नशाखोरी को कंट्रोल करने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह और पचपदरा डीएसपी योगेश चौधरी के सुपरविजन में गिड़ा थानाधिकारी अचलाराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिली कि गांव खरतानियों का तला, कानोड में स्थानीय निवासी रतनाराम पुत्र खेराजराम अवैध मादक-पदार्थ की बिक्री कर रहा है। डोडा-पोस्त सप्लाई की सूचना पुख्ता होने के बाद कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची। रतनाराम के घर और खेत पर दबिश देकर तलाशी ली गई। इस दौरान 22.910 किलोग्राम अवैध मादक-पदार्थ डोडा-पोस्त मिले। एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गिड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में अवैध मादक-पदार्थ कहां से लेकर आया। सप्लाई चैन और शामिल आरोपियों को संबंध में पूछताछ की जा रही है।