बालोतरा में शहरी सरकार के चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। सभी बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई जगह खासकर महिलाओं की भीड़ नजर आई। बालोतरा नगर परिषद मतदान प्रतिशत मतदान के लिए शहर में कुल 63 बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में 167 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा के 54, कांग्रेस के 51 और अन्य पार्टियों व निर्दलीय के 62 उम्मीदवार शामिल हैं। बालोतरा में कुल 61,217 मतदाता हैं। इनमें 31,685 पुरुष मतदाता, 29,531 महिला मतदाता और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मतपेटियों को MBR राजकीय पीजी कॉलेज में सुरक्षित रखा जाएगा। बालोतरा नगर परिषद में वार्डवार प्रत्याशी