राजसमंद जिले में आज निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। राजसमंद नगर परिषद सहित भीम और देवगढ़ नगर पालिका में वोटिंग होगी। तीनों निकायों में कुल 64,939 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 95 केंद्र बनाए गए हैं। तीनों निकायों में कुल 251 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदाता इन प्रत्याशियों में से अपने क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनेंगे।