बांसवाड़ा में नगरपरिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हैं, फिलहाल किसी भी पार्टी ने आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कि है। कांग्रेस पार्टी ने बिना कोई आधिकारिक सूची सार्वजनिक किए सीधे एसडीएम कार्यालय में अपने उम्मीदवारों के नाम सौंप दिए हैं। ​सोमवार दोपहर करीब पौने 1 बजे पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं बांसवाड़ा विधायक अर्जुनसिंह बामणिया और नगरपरिषद चुनाव के लिए नियुक्त प्रभारी एवं घाटोल विधायक नानालाल निनामा के नेतृत्व में कई जनप्रतिनिधि एसडीएम ऑफिस पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने चुनाव के लिए अधिकृत उम्मीदवारों की सूची प्रशासन को सौंपी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की। 60 वार्डों के लिए कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मीदवार