कोटा शहर के छत्र विलास गार्डन में मंगलवार सुबह 6 बजे लेपर्ड घुस गया। भीड़ भरे पार्क में लेपर्ड घुसने से भगदड़ जैसा माहौल हो गया। शोर-शराबे के बीच लेपर्ड करीब 40 फीट ऊंचे जामनु के पेड़ पर चढ़ गया। करीब एक घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने के लिए 2 बार फायर किए, लेकिन दोनों बार निशाना चूक गया। तीन घंटे तक इंतजार के बाद सुबह 9 बजे पार्क में क्रेन को बुलाया गया है। अब इस क्रेन के ऊपर चढ़कर टीम लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश करेगी। सबसे पहले देखिए- रेस्क्यू से जुड़ी PHOTOS 25 लोगों की टीम रेस्क्यू करने पहुंची डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम सीबी गार्डन पहुंच गई थी। लेपर्ड पेड़ पर बैठा हुआ दिखाई दिया है। उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले भी माल रोड स्थित आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास लेपर्ड नजर आ चुका है। वन विभाग ने पहले पिंजरा भी लगाया था, लेकिन लेपर्ड उसमें कैद नहीं हुआ। फिलहाल लेपर्ड ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है। डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि मौके पर दो डॉक्टरों की टीम मौजूद है, इसके अलावा सीसीएफ, दो एसीएफ सहित 25 मेंबर्स की टीम मौके पर है। …. खेत के तारों में फंसा लेपर्ड, तड़प तड़पकर मौत:दहाड़ सुनकर ग्रामीणों ने सूचना दी, रेस्क्यू टीम पहुंचने से पहले दम तोड़ा