बारां नगर परिषद में नामांकन वापसी के बाद निकाय चुनाव रौचक बन गया है। कुल 60 वार्ड में अब 217 उम्मीदवार मैदान में है। यहां सभी वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भाजपा-कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में है। वहीं सभापति का पद ओपन महिला के लिए आरक्षित होने से मुकाबला और भी कड़ा होने की संभावना है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे है, जिसके चलते चुनावी माहौल रौचक बना हुआ है