कांग्रेस ने बाड़मेर नगर परिषद के 55 में से 51 वार्डों के लिए दावेदारों को प्रत्याशी बना दिया है। इसमें पूर्व विधायक करीबी माने जाने वाले सुरतानसिंह की टिकट काट दी है। इनकी जगह पर विक्रम को वार्ड संख्या 1 का प्रत्याशी बनाया है। वहीं पूर्व विधायक के विरोधी गुट के कहे जाने वाली महावीर बोहरा की जगह उनकी पत्नी मधुलता को वार्ड 12 से टिकट दी गई। यह वार्ड महिला आरक्षित है। कांग्रेस ने अभी भी चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस ने पूर्व सभापति दीपक माली, पूर्व उपसभापति प्रीतमदास और पूर्व प्रतिपक्ष नेता वकील मुकेश जैन को भी मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने अभी तक एक भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। ….. पढ़े इस जुड़ी खबर पढ़ें… UPSC की तैयारी करने वाली अलिशा को कांग्रेस से टिकट:पार्टी की पहली लिस्ट में नए उम्मीदवार ज्यादा; पढ़िए प्रत्याशियों की प्रोफाइल कांग्रेस ने बाड़मेर नगर परिषद के 55 में से 40 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें