सादुलपुर| मोहल्ला रामबास स्थित सैन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार रात भजन कार्यक्रम हुआ। गायक मुकेश मोदी, लाल मोहम्मद दमामी, मदनलाल शर्मा, मनीषा शांडिल्य, रामावतार जांगिड़, सोनू कुमार, राहुल चंदेलिया आदि कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। रात 12 बजे कृष्ण जन्म पर आरती कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।