निकाय चुनाव के पहले फेज में 9 सिंतबर को भरतपुर नगर निगम, भुसावर और रूपवास नगर पालिका में चुनाव हुए। वोटिंग खत्म होते ही सभी दलों ने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी। पहले फेज में भरतपुर नगर निगम में पुरुष वोटर्स का मतदान प्रतिशत 73.77 और महिला वोटर्स का मतदान प्रतिशत 73.09 रहा। रूपवास नगर पालिका में पुरुष वोटर्स का मतदान प्रतिशत 86.37 और महिला वोटर्स का मतदान प्रतिशत 89. 13 रहा। जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं ने यहां 100 प्रतिशत मतदान किया। भुसावर नगर पालिका में पुरुष वोटर्स का मतदान प्रतिशत 85.44 और महिला वोटर्स का मतदान प्रतिशत 81.50 रहा। 11 सितंबर को जिले की 4 नगरपालिकाओं में चुनाव भरतपुर जिले की 4 नगर पालिकाओं में दूसरे फेज में 11 सितंबर (शुक्रवार) को मतदान होगा। इनमें नदबई नगर पालिका, वैर नगर पालिका, बयाना नगर पालिका और उच्चैन नगर पालिका शामिल हैं। इसके बाद 14 सितंबर को नगर निगम और नगर पालिकाओं में मतों की काउंटिंग की जाएगी। कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने मेयर और चेयरमैन बनाने का दावा कर रही हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों ने पहले फेज का मतदान खत्म होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर ली।