विमेंस टी-20 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने 6 ओवर में 45 रन बनाए हैं और उसका एक विकेट गिरा है। शेफाली वर्मा 29 रन बनाकर खेल रही हैं। उनके साथ प्रतिका रावल 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्मृति मंधाना 5 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सुल्ताना खातून ने शोरना अख्तर के हाथों कैच कराया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। बांग्लादेश UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा। बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिएया फेरदौस, शोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शर्मीन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर।