भीलवाड़ा में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए ईवीएम मशीनों के प्रथम रेंडमाइजेशन की कार्रवाई बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। 9 एवं 11 सितंबर को होगा मतदान नगर निगम भीलवाड़ा व बीगोद में 9 सितंबर एवं जिले की शेष 9 नगर पालिकाओ (आसींद, मांडलगढ़, बिजोलिया,हमीरगढ़, शाहपुरा, बनेड़ा, गंगापुर, गुलाबपुरा, जहाजपुर) में 11 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सम्पन्न करवाई गई। वीडियोग्राफी करवा राजनीतिक दलों को दी हार्डकॉपी रेंडमाइजेशन के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी हार्डकॉपी भी उपलब्ध करवाई गई, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हरीतिमा, निर्वाचन विभाग से कैलाश शर्मा, राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से संजय कुमार सेन व दुर्गेश कुमार शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मुश्ताक अली मंसूरी व कुणाल ओझा, बहुजन समाजवादी पार्टी से किशनलाल कीर व रामेश्वर लाल जाट सहित राजनीतिक दलों के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।