भीलवाड़ा में चित्तौड़गढ़ नंबर की सफेद रंग की कार से 214 किलो डोडा-चूरा मिला है। जिले की बड़लियास थाना पुलिस ने नाकाबंदी पर कार को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो ड्राइवर कार को लावारिस छोड़कर भाग निकला। तलाशी में कार से अवैध डोडा-चूरा मिला। बड़लियास थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया- पुलिस टीम नाका पॉइंट पर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान बरूंदनी की ओर से चित्तौड़गढ़ नंबर की सफेद रंग की ब्रेजा कर आई। उसे रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी को बड़लियास की तरफ दौड़ा दिया। लावारिस छोड़ कर फरार पुलिस टीम ने पीछा किया तो ब्रेजा कर का ड्राइवर कार को जीवा खेड़ा, बड़लियास चौराहा, चांदगढ़ अकोला होते हुए खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते की ओर ले गया। इसके बाद गाड़ी को जंगल में छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास आरोपी की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की में पीछे की सीट पर अवैध डोडा चूरा से भरे 11 प्लास्टिक के कट्टे रखे मिले। वजन करवाने पर यह 214 किलो पाया गया। पुलिस ने कार और अवैध डोडा चूरा जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। ये थे टीम में शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में बड़लियास थाना प्रभारी जसवंत सिंह, हेड कांस्टेबल बजरंगलाल, सांवल दान, कांस्टेबल पुरखा पूरी, पंकज कुमार , नाहर सिंह , संदीप और शंकरलाल शामिल रहे। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर एक चित्तौड़ नंबर कार से 214 किलो अवैध डोडा चूरा जप्त किया है। नाकाबंदी देखकर ड्राइवर ने भगाई कार