मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे। पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। जहां सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित चुनाव पर्यवेक्षक वीरम देव ने उनकी आगवानी की। काफिले के साथ सीएम भजनलाल सीधे सांगानेरी गेट स्तिथ दूधाधारी मंदिर दर्शन किए। इसके बाद सीएम का रोड शो शुरू हुआ। दर्शन करने के बाद होगा सीएम का रोड शो दर्शन करने के बाद सीएम का रोड शो शुरू हुआ। रोड शो के लिए स्पेशल रथ में सीएम सवार हुए उनके साथ बीजेपी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सीएम सिक्योरिटी को लेकर पुलिस प्रशासन के माकूल इंतजाम किए गए हैं । दो किलोमीटर का रहा रोड शो सीएम का रोड शो दुधाधारी गोपाल मंदिर से शुरू होकर सांगानेरी गेट, पुरानी धान मंडी, बड़ा मंदिर, फूल मंडी, होते हुए महाराणा टॉकीज के बाहर संपन्न हुआ। रोड शो करीब 2 किलोमीटर का रहा। इसके बाद वह अपने काफिले के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहां पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।