पंवालिया| मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शंकर चौधरी (22) पुत्र पप्पूलाल, निवासी गोपालनगर, हरसूलिया, रेनवाल मांझी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार महेश सैनी बाइक से डिग्गी रोड स्थित श्रीराम मंदिर, अभयपुरा-अचरावाला गया था। बाइक मंदिर के बाहर खड़ी कर अंदर गया। करीब 1:30 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले।