जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं बिलाड़ा, पिपाड़ सिटी, भोपालगढ़, बालेसर सत्ता, मथानिया और तिवंरी में वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग तिंवरी में 69.92 प्रतिशत हुई है। वहीं बालेसर सत्ता में भी 68.80 प्रतिशत, जबकि मथानिया में 67.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसके अलावा​ बिलाड़ा में 56.92, पिपाड़ सिटी में 56.96, भोपालगढ़ में 59.11 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। वहीं सुबह सुबह 10 बजे तक तिंवरी में सबसे ज्यादा 36.63 प्रतिशत, मथानिया में 34.72 और बालेसर सत्ता में 34.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। इधर, बालेसर सत्ता में मतदान केंद्र के बाहर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि झड़प होने लगी। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। मथानिया में एक युवक के पैर में फ्रैक्चर था। इसके बाद भी वह वॉकर के सहारे वोट देने पहुंचा। इस दौरान बूथ पर मौजूद कर्मचारी उसे अंदर तक मतदान केंद्र पर लेकर गए। इन 6 नगर पालिका में 1 लाख 19 हजार 635 मतदाता है, जो 523 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपालगढ़ नगर पालिका में है, जहां 107 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, सबसे कम प्रत्याशी मथानिया और​ तिंवरी नगर पालिका में है। जहां 80-80 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट… यहां देखें किस निकाय में कितनी प्रतिशत वोटिंग इन 6 नगर पालिकाओं में कितने मतदाता