जालोर में बुधवार को वार्ड नंबर 34 में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भी मतदान केंद्र में पहुंच कर वोट किया। जिले के जालोर नगर परिषद, आहोर और सायला नगर पालिका में मतदान जारी है। मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी लाइन लगी है। 10 बजे तक जालोर में -24.21, आहोर- 37.11, सायला-31.61 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं वार्ड नंबर 34 के पीएमश्री सरकारी स्कूल में एक आदमी फर्जी वोट देने पहुंचा। जानकारी मिलते ही बाहर निकाल दिया। वह भागने लगा तो बाहर खडे प्रत्याशियों और उनके समर्थको ने पड़कर पीट दिया। वहीं बीच बचाव करते हुए पुलिस उसको छुड़ाकर थाने ले गई। कांग्रेस प्रत्याशी पुखराज माली ने कोतवाली में रिपोर्ट दी है। मतदान के लिए 44 सेंटर बनाए जालोर में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 7 बजे शुरू हुई। 41349 लोग अपनी शहरी सरकार के लिए वोटिंग करेंगे। मतदान के लिए 44 सेंटर बनाए गए हैं। इसके साथ सायला नगर पालिका में भी 25 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए 25 बूथ बनाएं गए हैं। जालोर नगर परिषद, आहोर नगर पालिका और सायला नगर पालिका में प्रथम चरण में चुनाव हो रहे हैं। इन निकायों में 250 प्रत्याशी खड़े हैं। जिसमें जालोर नगर परिषद में 173 उम्मीदवार मैदान में है और सायला में 77 प्रत्याशी मैदान में हैं। जालोर की सबसे चर्चित सीटें जालोर के वार्ड नंबर 4, 34 और 33, 40 सीट चर्चित सीट हैं। इस सीटों पर सभी भाजपा प्रत्याशी सभापति के दावेदार हैं। जिस कारण यह सभी सीट चर्चित सीट बनी हुई हैं। कहां कितने सेंटर मतदान के लिए जालोर के 40 वार्डों में करीब 44 मतदान केन्द्र मनाए गए हैं। वहीं 27, 38,39 और 40 वार्ड बड़े होने के कारण यहां दो-दो मुख्य मतदान और सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सायला में 25 मतदान केंद्र हैं।