नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सिकराय और भांडारेज नगर पालिका के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दोनों नगर पालिकाओं के सभी वार्डों के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सिकराय नगर पालिका के 25 वार्डों और भांडारेज नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। इसके साथ ही दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा के सभी 50 वार्डों के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है।