नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज सोमवार को अंतिम दिन है। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मिनी सचिवालय में प्रत्याशियों और समर्थकों का भारी जमावड़ा रहेगा। भाजपा और कांग्रेस ने अधिकारिक रूप से सूची जारी करने के बजाय अपने चुनिंदा दावेदारों को फोन पर सूचना दे दी है, जिसके बाद आज दोनों प्रमुख दलों के साथ-साथ बागी प्रत्याशी भी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। पार्टी नेता सीधे निर्वाचन अधिकारी को अधिकृत सिंबल सौंपेंगे। बीजेपी में टिकटों पर फूटा गुस्सा टिकट की घोषणा से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में घमासान खुलकर सामने आ गया है। फोन पर दावेदारों की जानकारी सामने आते ही अलवर शहर के दो मंडल अध्यक्षों ने अपने पदों से त्याग-पत्र दे दिया। त्याग-पत्र देने वाले नेता विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने कहा कि उनकी किसी ने नहीं सुनी। अनेदखा कर जरनल की सीट पर ओबीसी को टिकट दे दिए। उनसे पूछा तक नहीं। इसलिए पूरे मंडल की कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं केशव मंडल के अध्यक्ष महेश निहलानी ने कहा कि ऐसे लोगों को टिकट दे दिया जिनकी जनता में खिलाफत है। पार्टी के कई दशकों के साथ काम करने वालों को अनदेखा किया है। इसलिए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। देखिए, मिनी सचिवालय में कौनसे नंबर में जाना है, कोर्ट के नए परिसर में रहेगी पार्किंग मिनी सचिवालय में प्रत्याशियों के प्रवेश, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (IPS) ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मिनी सचिवालय नामांकन: प्रवेश एवं पार्किंग गाइडलाइन वार्ड 1 से 26 तक के प्रत्याशी व समर्थक प्रवेश गेट: गेट नंबर 01 (कोर्ट परिसर के पास) से प्रवेश करें, फिर गेट नंबर 03 (ट्रेजरी गेट) से अंदर जाएं। वार्ड 27 से 65 तक के प्रत्याशी व समर्थक प्रवेश गेट: गेट नंबर 02 (सरस डेयरी के पास) से प्रवेश करें, फिर गेट नंबर 05 (रजिस्ट्री गेट) से अंदर जाएं। वाहन पार्किंग सभी प्रत्याशियों और समर्थकों के वाहनों की पार्किंग नया कोर्ट परिसर में रहेगी।