भरतपुर| सैन समाज की ओर से गुरुवार, 3 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्री सैन समाज गोपाल जी मंदिर परिसर, जमा मस्जिद के पास, सुभाष पार्क के बगल में किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।