दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्कूल से घर लौट रहे 15 साल के 9वीं कक्षा के छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात गुरुवार दोपहर हुई। तीन नाबालिगों ने छात्र और उसके दोस्तों को रोका था। विवाद स्कूल की एक लड़की से उसकी दोस्ती को लेकर हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया।