नगर निगम चुनाव में वार्डों का आरक्षण तय होने के बाद टिकट वितरण ने नया सियासी समीकरण खड़ा कर दिया है। भाजपा-कांग्रेस ने आरक्षित सीटों के साथ सामान्य वर्ग के वार्डों में भी ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने सामान्य वर्ग की 10 सीटों पर इन वर्गों के उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने 13 सीटों पर। इससे सामान्य वर्ग के दावेदारों और समर्थकों में नाराजगी सामने आने लगी है। कांग्रेस ने विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सिविल लाइंस, सांगानेर और हवामहल विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सामान्य सीट पर ओबीसी-एसटी उम्मीदवार उतारा है। किशनपोल, मालवीय नगर और आदर्श नगर में दो-दो सामान्य सीटों पर ओबीसी-एससी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा के ये प्रमुख उम्मीदवार कांग्रेस के ये प्रमुख उम्मीदवार दोनों दलों ने इनके अलावा भी सामान्य वर्ग के वार्डों में ओबीसी, एससी-एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। सामान्य वर्ग से दावेदारी, एसटी उम्मीदवार उतारा, विरोध: ; सामान्य सीट वार्ड 47 में कांग्रेस ने एसटी वर्ग के दामोदर मीना को टिकट दिया है। यहां सामान्य वर्ग से मोनू शर्मा दावेदारी कर रहे थे। पार्टी से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने नामांकन भर दिया था, लेकिन आखिरी समय में उनका टिकट काटकर मीना को दे दिया गया। वार्ड 49 में कांग्रेस ने पूर्व निगम प्रतिपक्ष नेता धर्मसिंह सिंघानिया को मैदान में उतारा है। उनके टिकट को लेकर भी विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं।