चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रोजड़ा गांव निवासी अर्जुन सिंह स्कूटी(26) से ओडूंद जा रहा था। गांव से कुछ दूर निकलते ही सामने से आए रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्जुन सिंह सड़क पर जा गिरा और डंपर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर लेकर भागा ड्राइवर हादसे के बाद डंपर ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर चंदेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने डंपर की पहचान कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के भाई रतन सिंह ने चंदेरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन सिंह किसी काम से स्कूटी लेकर ओडूंद जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए रेत से भरे डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए और बिलख पड़े। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा एएसआई शंकर लाल की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। शव गांव पहुंचने पर पूरे रोजड़ा गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार, अर्जुन सिंह मिलनसार स्वभाव का युवक था।