तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक युवक ने सड़क किनारे बैठी मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश की। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पास मौजूद एक स्ट्रीट डॉग आरोपी पर झपट पड़ा और उसे दूर तक खदेड़ दिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना गुरुवार देर रात अशोकापुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे में था। वह पहले महिला के पास पहुंचा और उससे पूछा कि आसपास घूम रहे डॉग क्या उसके हैं, इसके बाद उसने जबरदस्ती की। 5 तस्वीरों में पूरी घटना --------------- ये खबर भी पढ़ें... मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता:बलिया में एक घंटे तक लड़ता रहा; सांप को मारकर खुद भी नहीं बचा यूपी के बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था। पूरी खबर पढ़ें…