दौसा जिले में शनिवार सुबह से ही मध्यम तो कभी तेज बारिश का दौर जारी है। जिला मुख्यालय पर करीब 7 बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर चल रहा है। जिसके चलते मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है। जिले के सिकराय, महवा, बांदीकुई व लालसोट क्षेत्र में भी तेज बरसात हुई है। इससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं बीती रात भी रुक-रुक कर बारिश का दौर चला। मौसम विभाग ने 6 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। बीते 24 घंटे में दर्ज की गई बारिश अब तक हुई सर्वाधिक बारिश (1 जून से) विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश महवा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वयं मौके पर जाकर शहर एवं गांवों में बारिश और जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करें तथा प्रभावित क्षेत्रों में पानी की निकासी एवं आमजन को राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए जल निकासी, बिजली आपूर्ति, सड़क एवं आवागमन, चिकित्सा, पेयजल तथा राहत-बचाव व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।