जोधपुर में मेयर का चुनाव भाजपा जीत चुकी है। भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता कांग्रेस के राजेंद्र सोलंकी को हराकर मेयर पद पर काबिज हुए हैं। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाले डिप्टी मेयर के चुनाव पर है। इसके लिए भाजपा में दो नामों पर मंथन चल रहा है। देर रात तक बीजेपी में डिप्टी चेयरमैन के पदों को लेकर चार नाम पर चर्चा रही। इनमें राकेश बागरेचा का नाम सबसे ऊपर था। इसके अलावा सुभाष गहलोत, विजय पंवार और कमलेश पुरोहित के नामों को लेकर भी चर्चा हुई। इसे लेकर सभी पार्षदों से वन टू वन चर्चा की और उनका मन जाना। संभवयता ये माना जा रहा है कि राकेश बागरेचा भाजपा से डिप्टी चेयरमैन के प्रत्याशी हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस से प्रदीप गांग, शहाबुद्दीन या फिर लियाकत अली रंगरेज के नाम पर भी चर्चा हुई। हालांकि दोनों दलों ने इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। दोनों दलों की ओर से शुक्रवार देर रात तक ​​डिप्टी मेयर के प्रत्याशियों को लेकर मीटिंग का दौर चलता रहा। इन परिणाम के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर कहा- रिजल्ट चाहे कुछ भी रहे, लेकिन चुनाव लड़ना जरूरी है। बागरेचा इसलिए पसंद, क्योंकि जातीगत फैक्टर में फिट, लगातार तीन बार से पार्षद जानकारों के अनुसार भाजपा की ओर से ऐसे प्रत्याशी को तलाश जा रहा है तो जाती​गत और राजनीतिक सभी फैक्टर को पूरा करता हो। इनमें बागरेचा फिट बैठते हैं। इसका एक कारण ये भी है कि वे कुम्हार कम्युनिटी से आते हैं। जोधपुर की राजनीति में कुम्हार जाति का प्रतिनिधित्व और भागीदारी कम है। यदि पार्टी बागरेचा को डिप्टी मेयर बनाती हैं तो शहर विधानसभा के अलावा सूरसागर और लूणी विधानसभा के ओबीसी वोटर पार्टी के पक्ष में होंगे। इसके अलावा वे लगातार तीन बार से पार्षद भी हैं। ऐसे में संगठन मैसेज भी देना चाहता हैं कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को मौका दिया जा रहा है। वहीं यदि पार्टी सीनियर नेताओं के फैक्टर को देखती है इसमें सुभाष गहलोत, विजय पंवार और कमलेश पुरोहित का नाम हो सकता है। कमलेश पुरोहित मेयर पद के दावेदारों में शामिल थे। वहीं विजय पंवार ने इन निकाय चुनाव में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पोते को भी हराया था। भाजपा पदाधिकारियों की एक घंटे मीटिंग, फिर पार्षदों से वन टू वन चर्चा इधर, मेयर पद के चुनाव के बाद भाजपा ने डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसे लेकर देर शाम भाजपा पदाधिकारियों की मीटिंग भी हुई। फिलहाल नाम तय नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि दो नामों को लेकर मंथन चल रहा है। इनमें एक प्रत्याशी सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से भी हो सकता है। इसे लेकर सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई और नामों को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि नाम तय होने के बाद संगठन को भेजा जाएगा और जो जिस पर भी सहमति होगी, उसे फाइनल किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार देर रात तक मीटिंग का दौर चलता रहा। बताया जा रहा है कि संगठन की ओर से इन चार नामों को पार्षदों के सामने रखा गया। कांग्रेस की रात को बैठक, उम्मीदवार के लिए पार्षदों की लेंगे राय वहीं कांग्रेस की तरफ से डिप्टी मेयर के प्रत्याशी को लेकर रात के सभी पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्षदों से प्रत्याशी को लेकर राय ली जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि इसमें प्रदीप गांग का नाम प्रमुख है। कारण ये भी है कि वे मेयर पद के दावेदार भी थे। पार्टी के सीनियर नेता है। यदि दूसरा पक्ष देखे तो कांग्रेस अपने परंपरागत वोट बैंक को साधने के लिए शहाबुद्दीन या फिर लियाकत अली रंगरेज को भी डिप्टी मेयर के चुनावी मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने ने बताया कि कांग्रेस डिप्टी मेयर के चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेगी। सभी की राय लेकर नाम तय किया जाएगा। बताया जा रहा है कि डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस माइनारिटी या ओबीसी कैंडिडेट पर दांव लगा सकती है। इसके लिए तीन नामों पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ तीसरे विकल्प के रूम में मेयर पद के लिए दावेदार रहे सामान्य वर्ग से आने वाले पार्षद के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।