धौलपुर में चकोली शैक्षणिक और विकास संस्था ने शिक्षक दिवस 2026 के मौके पर दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए करीब 90 छात्रों का इंटरव्यू लिया। इस चयन प्रक्रिया में छात्रों की पढ़ाई की योग्यता, प्रतिभा और दूसरे तय मापदंडों के आधार पर उनका आकलन किया गया। इसके बाद योग्य और पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए चुना गया। संस्था ने बताया कि चुने गए छात्रों को आने वाली 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर होने वाले सालाना समारोह में छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था का मकसद आर्थिक रूप से जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। छात्रवृत्ति चयन प्रक्रिया में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार गर्ग] पवन गुप्ता, गौरव गर्ग, सुरेश शर्मा, चंद्र मोहन पाराशर, अनिल मिश्रा, केलाशी शर्मा, राजेंद्र राना और रंजीत दिवाकर जैसे लोग चयन करने वालों में शामिल थे। इन सभी ने छात्रों से बातचीत कर उनकी प्रतिभा और पढ़ाई की उपलब्धियों को परखा। संस्था ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।