ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से जुड़े लंदन के दो आलीशान अपार्टमेंट बिक्री के लिए रखे गए हैं। द संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों फ्लैट ब्रिटिश राजधानी में इजराइली दूतावास से महज 50 मिटर की दूरी पर है। इनमें से एक लग्जरी पेंटहाउस को 2016 में कुल 1.9 करोड़ पाउंड यानी करीब ₹242.53 करोड़ में खरीदा गया था। इसे अब 1.2 करोड़ पाउंड से कम यानी करीब ₹153.17 करोड़ में बेचा जा रहा है। यानी खरीद कीमत के मुकाबले इसकी मौजूदा मांग करीब ₹89.36 करोड़ कम है। दोनों अपार्टमेंट के रिकॉर्ड में ईरानी बैंकर अली अंसारी मालिक के तौर पर दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अंसारी बैंक का लोन नहीं चुका पाए जिसके कारण यह प्रॉपर्टी इस वक्त रिसीवरशिप में है। प्रॉपर्टी रिसीवरशिप में होने का मतलब है कि जब कोई मकान मालिक बैंक का लोन नहीं चुका पाते तो प्रॉपर्टी का मैनेजमेंट एक निष्पक्ष तीसरे शख्स (जिसे 'रिसीवर' कहते हैं) को सौंप दिया जाता है। ताकि वह उसे बेचकर या किराए पर देकर बैंक का पैसा वसूल कर सके। बिक्री के ब्रोशर में ईरान से कनेक्शन नहीं प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए जारी ब्रोशर में इसके राजनीतिक या ईरान से जुड़े कनेक्शन का कोई जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि, इसमें बताया गया है कि प्रॉपर्टी रिसीवरशिप में है। इसलिए इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। खरीदारों को सौदा करने से पहले प्रॉपर्टी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां खुद जांचने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई संभावित खरीदार इन प्रॉपर्टी को देख भी चुके हैं और इन्हें लेकर काफी दिलचस्पी भी दिखा रहे हैं। दोनों पेंटहाउस की कीमत 459 करोड़ रुपए दोनों प्रॉपर्टी की कुल कीमत 3.6 करोड़ पाउंड यानी करीब ₹459.54 करोड़ है। इन्हें 2014 और 2016 में अलग-अलग खरीदा गया था। इसकी बिक्री की जिम्मेदारी नाइट फ्रैंक और सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी को संयुक्त रूप से दी गई है। बिक्री के विज्ञापन में इसे लंदन के बेहद खास पते पर बना लग्जरी डुप्लेक्स पेंटहाउस बताया गया है। इसमें स्टाफ के रहने की जगह और केंसिंग्टन गार्डन्स का शानदार नजारा होने की बात कही गई है। ये दोनों प्रॉपर्टी लंदन के लंदन के 3A पैलेस ग्रीन में हैं। यह इलाका केंसिंग्टन पैलेस के सामने है और प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स के आधिकारिक लंदन निवास के भी करीब है। दोनों अपार्टमेंट में निजी रूफ टेरेस भी हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…