धौलपुर में नाबालिग के किडनैप और रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 10 दिन से फरार था। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग को जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड से दस्तयाब किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के लापता होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद उसकी पहचान की गई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर किडनैप और रेप के आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।